Wednesday, October 21st, 2026

चेंबर चुनाव : गरियाबंद का मतदान केन्द्र हुआ परिवर्तित

रायपुर
चेम्बर चुनाव-2021 के तैयारी की विस्तृत रूपरेखा तय की गई जिसमें मतदान संबंधी विशेष निर्णय लिये गये। जिसके तहत गरियाबंद जिले का मतदान 11 मार्च को केन्द्र धमतरी में होना था, उसे परिवर्तित करते हुए अब 20 मार्च को रायपुर में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि 11 मार्च 2021 को गरियाबंद जिले का मतदान केन्द्र जो पूर्व में धमतरी में नियत किया गया था, उसे परिवर्तित करते हुए 20 मार्च 2021 को रायपुर के मतदान केन्द्र गुजराती शाला भवन, देवेन्द्रनगर, सेक्टर-04 में गरियाबंद जिले के कुल 278 मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मनेन्द्रगढ़ प्रवास से लौटे निर्वाचन अधिकारियों रमेश गांधी, मनमोहन अग्रवाल, अनिल जैन (कुचेरिया) ने वहां के स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क कर चुनाव संबंधी तैयारी की विस्तृत जानकारी ली एवं दिशा-निर्देश दिये।

 

#चेंबर चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय